Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण खेल उत्सव का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। आज प्रति ग्राम पंचायत से टीमें उपखंड स्तर पर खेलने पहुंची और गांवो में अपनी अपनी टीमों के हार जीत का विश्लेषण भी ग्रामीणों ने प्रारंभ कर दिया है। आयोजन में आज पहले दिन महिला टीमों की क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्ण हो गई है। महिला क्रिकेट में सुरजनसर, जाखासर, मोमासर व लिखमीसर उत्तरादा की चार टीमें आई। क्रिकेट महिला वर्ग में फाइनल मैच में मोमासर की टीम को हरा कर लिखमीसर उत्तरादा की टीम विजेता बन गई है। हॉकी में महिला वर्ग में 5 टीमें भाग ले रही है और पुरूषों की 15 टीमें भाग लेंगी। पुरूष क्रिकेट टीमें 50 आई जिसमें आज पहले राउंड के मैच खेलें गए तथा ये मैच कल मोमासर में खेले जाएंगे। खो खो में महिलाओं की 52 टीमें आई जिसमें से 20 मैच आज खेलें गए है। कब्डडी में पुरूष वर्ग में 53 टीमें तथा महिला वर्ग में 38 टीमों में पहले राउंड के मैच खेलें गए है। बॉलीवॉल शुटिंग में 30 टीमें आई है जिनमें से सात मैच आज खेले गए है तथा वॉलीबाल में महिला वर्ग में 9 टीमें आई है जिसमें से एक फाइनल मैच राजेडू व सुरजनसर के बीच कल खेला जाएगा। इसी खेल में पुरूष वर्ग में 37 टीमें है जिनका पहला राउंड आज पूरा हो गया है। बता देवें ग्रामीण ऑलपिंक में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक पर कुल 293 टीमें खेल रही है। अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने व खेल देखने भी गांवों से अनेक खेल प्रेमी भी पंहुचे।

ग्रामीण खेल संबंधी सभी अपडेट पढ़ने के लिए जुड़े अपने क्षेत्र के एकमात्र प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो खो खेलने क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों की टीमें आई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में सरपंच ओमप्रकाश ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गांव के मौजिज ग्रामीण व स्कूल स्टाॅफ मौजूद रहा।