Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह एक अनोखा देशभक्त बेंगलुरू से उमेश गोपीनाथ जाधव पहुंचे और श्रीडूंगरगढ़ के देशप्रेमियों ने उनका स्वागत किया। जाधव देश के सपूत शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र कर रहें है और वे इस यात्रा में 74 हजार का सफर तय कर चुके है। देर रात जाधव गांव बिग्गाबास रामसरा पहुंचे और शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया। जाधव ने शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग का सम्मान किया और सिहाग ने उन्हें स्मारक की मिट्टी उपहार में सौंपी। जाधव ने माथे से लगा कर मिट्टी को अपने संग्रहण में रखा व आगे बढ़ गए। जाधव देश भर के शहीदों के आंगन से मिट्टी लेकर एक शहीद स्मारक बनाएंगे। जाधव आज अलसुबह शहीद राकेश चोटिया के गांव धीरदेसर चोटियान पहुंचे व शहीद को नमन कर उनके स्मारक से भी मिट्टी लेकर अपने संग्रहण में रखी। आज सुबह वे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और वेदपाल शिवराण ने उनका हौसला बढाया। शिवराण की अगुवाई में जाधव का सम्मान किया गया व श्रीडूंगरगढ घूमचक्कर पर देशभक्त नागरिकों ने फूलमालाओं से सम्मान कर उनके जज्बे को सलाम किया। जाधव यहां से बीकानेर स्थित शहीद चंद्र चौधरी के स्मारक पहुंच कर उन्हें नमन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेंगलुरु से शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के स्मारक पहुंचे उमेश गोपीनाथ जाधव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने स्मारक की मिट्टी जाधव को सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उमेश गोपीनाथ जाधव शहीद राकेश कुमार चोटिया स्मारक से भी मिट्टी लेकर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जाधव का हौसला बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाधव के संग्रहण में देश भर के शहीदों की मिट्टी को श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों ने नमन किया।