Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा की बरामदगी के मामले में आंदोलनरत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, नेताओं, छात्रा के परिजनों, महिलाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा मंगलवार शाम को हाईवे जाम करने, दंगा भड़काने का प्रयास करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोपों एवं गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद क्षेत्र में रोष देखने को मिल रहा है। बुधवार को इस संबंध में क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनने वाली संस्था अणुव्रत समिति द्वारा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह सचिव, पुलिस डीजी, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन भेजा है एवं पुलिस के इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों के संबध में दमनचक्र बताया है। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी एवं मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने ज्ञापन में आंदोलन के शांतिपूर्ण समाप्ति के छह दिनों बाद पुलिस द्वारा झुठा मामला दर्ज करने, लोकतांत्रिक प्रदर्शन के अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया है। समिति ने झुठा मामला वापस लेने की मांग की है एवं इस मामले के कारण क्षेत्र की जनता में फैले असंतोष, आक्रोश से अवगत करवाया है व मुकदमा वापस नहीं लेने पर क्षेत्र की जनता द्वारा पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी है।