Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। गांव दुसारणा पीपासरिया को नवसर्जित ग्राम पंचायत कोटासर में शामिल करने का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने पीपासरिया को पुनर्गठित पंचायत दुसारणा पंडरीकजी में ही यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन दिया व उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व तहसीलदार कुलदीप मीणा को आपत्ति पत्र दर्ज करवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दुसारणा पीपासरिया, बास बड़ा व पंडरीकजी एक ही परिसीमन के एक ही राजस्व गांव का हिस्सा है, जो भौगोलिक दृष्टि से भी एक दूसरे से जुड़े हुए है। इन्हें कोटासर से जोड़ना उचित नहीं है। वहीं उनके गांव से कोटासर मुख्यालय से दूरी अधिक होगी। इस दौरान गांव के रामेश्वरलाल, पेमाराम, डालाराम, एडवोकेट ओमप्रकाश, बाबूलाल, मघाराम गोदारा की अगुवाई में फुसाराम, रामचंद्र, नारायण, दानाराम, सोहनलाल, सत्यनारायण, देदाराम, लिछमणराम, मोहनराम, शिवलाल, रतनलाल, शिव सोनी, रामप्रताप, भागीरथ, सीताराम, रेवंतराम, सुरजाराम, अर्जुनराम, नारायण सुथार, मेघाराम, लीलाधर, भंवरलाल, मदनलाल, श्रवणकुमार, देदाराम, मुन्नीराम, जगदीश, रेखाराम, रतनलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें व एक स्वर में अपनी मांग रखी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन देकर एक स्वर में रखी अपनी मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को दर्ज करवाई आपत्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार कुलदीप मीणा को दर्ज करवाई आपत्ति।