Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल की तीन महिलाएं व एक युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार सुबह लाडनूं के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद लाडनूं के नागरिकों में रोष का माहौल है। लाडनूं पंचायत समिति सदस्य यज्ञदत्त दायमा सहित बड़ी संख्या में जसवंतगढ़ के ग्रामीणों ने डीडवाना कुचामन एसडीएम व जिला कलेक्टर, परिवहन विभाग के मुख्य प्रबंधक को पत्र देकर बस चालक व परिचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज की बसों का बाईपास से जाने का रूट ही नहीं है परंतु हठधर्मिता के कारण ये बसें इस मार्ग से गुजरती है और इनकी हठधर्मिता का शिकार आज चार बेकसूर लोग हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज बसों का रूट जसवंतगढ़ बस स्टैंड से है परंतु सभी बसे जसवंतगढ़ के बाहर से सुजला चौराहे से बाईपास निकलती है। इसी के कारण सीकर डिपो की बस जिसका रूट जसवंतगढ़ के अंदर था। इस बस ने बाईपास से तेज गति से गुजरते हुए एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना का जिम्मेदार बस चालक व परिचालक को बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। https://wp.sridungargarhtimes.com/three-families-were-destroyed-in-a-road-accident/