Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। पांच वर्षों से लंबित पदोन्नतियां करने, बंद लिफाफा प्रकरणों का समाधान करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम विकास अधिकारियों ने अब राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन शुरू कर दिया है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुर्दशन महिया ने बताया कि आंदोलन के तहत पूर्व में 17 मार्च को राज्य भर में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों ने ज्ञापन दिया था एवं 21 मार्च को राजकीय वाटसएप ग्रुपों से लेफ्ट भी हो चुके है। लेकिन सरकार द्वारा गंभीरता से नहीं लेने पर 24 मार्च को राज्य भर में पुन: ज्ञापन देते हुए आगाम 1 मई को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा एवं स्वामीत्व योजनाओं में असहयोग किया जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो 8 मई को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना, 15 मई से कलमबंद हड़ताल एवं 22 मई से जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। शुक्रवार को ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक सचिव रामसिंह मीणा, जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया, रमेश मोटसरा, दुष्यंतसिंह, सुमन पूनियां, महेंद्र सांगवा, चन्द्रमोहन मीणा, अशोक डांगी, नवलसिंह, नंदलाल सिंह, सुरेश कुमार, संजीव कुमार आदि ग्रामविकास अधिकारी उपस्थित रहे।