Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। मंगलवार शाम को ताल मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन विकास मंच के सदस्यों ने गणेश पूजन के साथ किया। इस मौके पर सदस्यों ने मेलों को सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा बताते हुए कहा कि मेलों का रोमांच रोजमर्रा के जीवन में उल्लास भर देते है। इस मौके पर मंच संयोजक शूरवीर मोदी, पार्षद रमेश राजपुरोहित, पार्षद कैलाश प्रजापत, पार्षद हनुमान नाई, पार्षद जितेंद्र स्वामी, पार्षद भंवरलाल शर्मा, पीएनबी बैंक शाखा स्टेशन रोड के मैनेजर मानसिंह, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, सुरेंद्र नाई सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। ट्रेड फेयर के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेला आयोजक मनमोहन शर्मा व शरद शर्मा ने सभी का आभार जताया व मेला भ्रमण भी करवाया। बता देवें मेला प्रतिदिन शाम 5 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक खुला रहता है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मेला भ्रमण का आनंद ले रहें है। मेले में आकर्षक झूलों के साथ विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। कपड़ों की अनेकों रेंज, घरेलू सामान, हैंडलूम कपड़े, हैंडिक्राफ्ट का सामान, इमिटेशन ज्वेलरी, खट्टे मीट्ठे अचार, चूरी खाटे और खाने की अनेक स्टालें मेले में सजाई गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार शाम को विकास मंच के सदस्यों ने किया मेले का उद्घाटन।