Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2022। धर्मयात्रा में मुस्लिम समाज द्वारा पुष्पवर्षा करते हाथ एवं शरबत-पानी पिलाने की स्टालें, ताजिये के जुलूस में हिंदू परिवारों के छोटे बच्चों को ताजिए के नीचे से निकाल कर स्वास्थ्य की मन्नतें। सौहार्द के ये दृश्य श्रीडूंगरगढ़ का मान सम्मान है, जो यहां के हर एक नागरिक के दिल में भाईचारे के रूप में मौजूद है। हिंदू एवं मुस्लिम समाज के मौजिज लोगों द्वारा यह बात प्रमाणित की गई गुरूवार को प्रशासन के साथ हिंदू धर्मयात्रा की तैयारी बैठक में। पहले एसडीएम कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद दोनो धर्मों के मुख्य लोगों एवं सीएलजी सदस्यों ने भी यही संदेश दिया और बाद में पुलिस थाने में आयोजित सोहार्द बैठक में भी यही संदेश दिया गया। हालांकि एसडीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों को बुलाने के बाद भी बैठक में केवल तीन-चार लोगों को शामिल करने का विरोध वहां मौजूद लोगों ने किया। पुलिस थाने में आयोजित बैठक में सीओ दिनेश कुमार, सीआई वेदपाल शिवराण, विहिप अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, जगदीश स्वामी, संतोष बोहरा, भैराराम डूडी, प्रदीप जोशी, युसूफ अली, उस्मान अली खन्ना आदि शामिल रहे। इस दौरान रैली के रूट, समय एवं अन्य जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने शहर का शांतिप्रिय माहौल और समृद्ध बनाने एवं पूरे प्रदेश में भाईचारे की मिसाल देने की अपील की। मुस्लिम समाज द्वारा भी रैली के दौरान पूर्ण सहयोग करने एवं रैली पर पुष्प वर्षा करने, पानी की स्टाल लगाने की बात कही। हिंदू समाज द्वारा भी मुस्लिम समाज की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही गई। प्रशासनिक अनुमति देने से पहले प्रशासन द्वारा सौहार्द बैठक की गई है एवं शुक्रवार को अनुमति संबधी कार्रवाई होगी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रैली के संबध किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है एवं सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़ें आज ही क्षेत्र के एकमात्र न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, क्योंकि हम कॉपी पेस्ट नहीं करते और सबसे पहले मौलिक खबरें आप तक पहुंचाते है, तो अपडेट रहें हर खबर से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और जूडें हमारे वाटसएप ग्रुप सें। स्क्रिन पर दिए गए व्हाट्सएप के लोगो को टच करते ही आप हमारे ग्रुप से जुड़ सकेगें। ग्रुप में जुड़ने या कोई खबर भेजने के लिए आप व्हाट्सएप करें 9414917401 पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों को आगाह करते हुए ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही है।