Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2026। शुक्रवार को पूनरासर में हनुमानजी मंदिर प्रांगण में हिंदू समाज के मौजिज लोगों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूनरासर में संत सान्निध्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में पूनरासर व इसके आस पास के गांवों के लोग शामिल होंगे। वहीं समाज के सभी वर्ग सम्मेलन में सक्रिय रूप से शामिल होंगे व सभी का सहयोग लिया जाएगा। सदस्यों द्वारा हर घर तक सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में गौरखनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश सिद्ध, हरिदास स्वामी, शुभकरण छिंपा, पवन पारीक, रेशम नाथ, रामलाल सुथार, चुननाथ, रामरतन, मालाराम जोशी, सुरेश मंडा, कालीचरण पारीक, रुपनाथ, मनोज नाथ, रूपाराम नाई, जगदीश पारीक, लक्ष्मण सिद्ध, बलनाथ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।