Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में संपन्न हुई। दिवंगत माकपा महासचिव रहें सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महिया ने येचुरी के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हनुमानगढ़ के बृजलाल भादू, जेठाराम लाखुसर, बीकानेर प्रभारी सागर खाचरियावास ने बताया कि येचुरी ऐसे नेता थे कि राजनीति जीवन में विरोधी रहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देश द्वारा एक राजनीतिक योद्धा खोने पर गहरा शोक जताया।

किसान हित में संघर्ष का किया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा की बैठक में पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने विभिन्न उपखंडों से आए संगठन सदस्यों को कार्यक्रम आंदोलन व आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। महिया ने 23 से 30 सितंबर तक किसान सभा का व्यापक सदस्यता अभियान चलाने के बारे में चर्चा की। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन पर चर्चा हुई। जिसमें समर्थन मूल्य पर संपूर्ण मूंगफली ख़रीद करने, बीमा आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सोलर कंपनियों द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए जा रहें नुकसान के खिलाफ चल रहें खेजड़ी आंदोलन को समर्थन दिया। महिया ने बताया कि इसी क्रम में जिले भर के दुग्ध उत्पादक किसानों का कन्वेंशन बुलाकर दूध उत्पादकों को भाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले के अंदर केमिकल युक्त दूध बिकने से लाखों लोगों की सेहत पर पड़ रहें नकारात्मक असर पर भी व्यापक आंदोलन किए जाने की बात कही। जिला पर्यवेक्षक सागर खाचरिया सीकर, लूणकरणसर से रामप्रताप पटेल, कवि रघुवीर सिंगारिया, बीकानेर सदर से जोगाराम जाट, चेनाराम, हनुमान जाखड़, रुपाराम, राजाराम, चंद्र जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ से भंवरलाल भुसावल, गिरधारी जाखड़, सातुनाथ, मुकेश जानी, सहीराम भुसावल, सुखराम, सरपंच सुनील मेघवाल, राजेंद्र जाखड़, जावेद बेहलिम, दौलत मेघवाल, मामराज गोदारा, भोमाराम जाखड़, सीताराम खिलेरी सहित अनेक किसान नेता बैठक में शामिल हुए।