Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी राजनीतिक हलचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ दौरे से शुरू हो गई है। यहां शनिवार 5 अगस्त को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में हो रहे पार्टी कार्यकर्ताओ के सम्मेलन की तैयारियों में गोदारा और उनके समर्थक जुट गए हैं। गोदारा ने बताया कि यह सम्मेलन तेजा मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में डोटासरा के साथ कई नेता और भी आएंगे। बुधवार को कार्यक्रम तय होते ही गोदारा आवास पर कार्यकर्ताओं की चर्चा बैठक आयोजित हुई। वहीं गुरुवार सुबह 10 बजे गणपति धर्मकांटे पर सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। तैयारी बैठक में अलग अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओ को बांटी जाएगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा ने बताया कि बुधवार की चर्चा बैठक में कन्हैयालाल सोमानी, मंडल अध्यक्ष अजीज सब्जिफरोश, ओबीसी अध्यक्ष रमेश प्रजापत, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, संजय करनानी, हीरालाल जाट, सत्यनारायण चौधरी, प्रहलाद सोनी, श्याम दर्जी, शिव नाई, दाउद, संदीप मारू, राजू माली, मुंशी टेलर, कालू मलघट, अयूब खान, राहुल वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के दौरे की चर्चा बैठक में मौजूद कांग्रेसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के दौरे के बाद कार्यकर्ताओ में उत्साह।