Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2005। गुवाहाटी माहेश्वरी सभा की तृतीय वार्षिक साधारण सभा की बैठक श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं गुवाहाटी प्रवासी सीताराम बिहानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भगवान महेश के पूजन से शुरू हुई बैठक में समाज के दिवंगत हुए प्रबुद्धजनों, शहीद सैनिकों को दो मिनिट मौन के साथ श्रृद्धांजलि दी गई। बैठक में बिहानी ने वार्षिक अध्यक्षीय पुरस्कार की घोषणा करते हुए अपनी कार्यसमिति के सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प संयोजक दीनदयान मूंधड़ा को यह पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में बिहानी ने साधारण सभा का महत्व बताते हुए सभी संभागियों से अपने अपने विचार रखने का आह्वान किया। इस मौके पर गत महेश नवमी उत्सव पर पूर्वोत्तर प्रदेश स्तरीय सम्मान गुवाहाटी माहेश्वरी सभा को मिलने, मंत्री प्रतिवेदन, वित्तीय वर्ष 2024-25 के हिसाब किताब आदि की जानकारी दी गई एवं सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में आए सुझावों के अनुसार आगामी कार्ययोजनाएं बनाने एवं समाजहित में लगातार कार्य करने का सदस्यों से आह्वान करते हुए अध्यक्ष बिहानी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान महेश के पूजन से प्रारंभ हुई वार्षिक बैठक।