Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। क्षेत्र भर में हुई भारी बरसात के बाद एक गरीब परिवार बेघर हो गया है। आडसर बास के वार्ड 32 निवासी 80 वर्षीया वृद्धा मदीना पत्नी गुट्टू खां का घर गिर गया और बच्चे दिनभर मकान के खुले अहाते में रहें। मदीना के 8 पोते पोतियां है जिनमे से सभी 1 से 5 वर्ष के है। वार्ड के सीताराम सुथार व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि वेदपाल ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन को सूचना दी। शाम को मौका मुआयना करने सिटी पटवारी शंकर लाल जाखड़ व नगरपालिका के एएसआई कानाराम चावरिया, वेदप्रकाश सारस्वत पार्षद भरत सुथार के साथ पहुंचे। इस दौरान उपस्थित वार्ड वासियों ने इलाही परिवार को सरकार से मदद दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान सलामुद्दीन चुनगर, महादेव तावनिया उपस्थित रहे। दोपहर को बाजार में एक पुरानी दुकान की इमारत गिर गई। गांव बिग्गा में करीब 10 घरों में दरारें आ गयी है और घरों में भरे पानी ने ग्रामीणों को घरों में कैद कर दिया है। बिग्गा बास रामसरा के शिवरतन नायक ने बताया कि राजू जाखड़ के मकान की सारी दीवारें फट गई और सभी कमरों में पानी भर गया। घर का सारा सामान भीग गया व राजू का परिवार खेत में था। गनीमत रही क्षेत्र भर में कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु कस्बे के आडसर बास में चुन्नीलाल सोमानी ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला में 2 बछड़े व 1 गाय की डूब जाने से मौत हो गयी। यहां पास पड़ौस के नागरिकों ने भरे पानी में उतर कर गौवंश की जान बचाई। नागरिक अपने घरों से कम्बले लाए और आग जलाकर पीड़ित गौवंश को तपाया भी। हालांकि कई पक्षियों के पेड़ो से गिर कर घायल होने की कुछ घटनाएं भी हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमीर पट्टी के पास गिरी पुरानी इमारत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में गिर गया मदीना का घर, वार्ड वासियों ने मदद की गुहार लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिटी पटवारी शंकरलाल जाखड़ ने किया मौका मुआयना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदीना का परिवार खुले अहाते में आ गया।