Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2025। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में कस्बे के करनाणी परिवार द्वारा जरूरी मेडिकल उपकरण भेंट किये गए है। दिवंगत वर्षा करनाणी की स्मृति व सरस वैलफेयर सोसायटी बीकानेर की प्ररेणा से आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल जांच व ग्लूकोज चढ़ाने के उपयोग में काम आने वाले 15 उपकरण सत्यनारायण, संजय कुमार करनाणी द्वारा मंगलवार को विभाग के एचओडी डॉ.मुकेश आर्य को मरीजों के उपयोगार्थ सौंपे गए। इस दौरान आर्य ने इस तरह के उपकरणों की जरूरत को बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने करनाणी परिवार का आभार जताते हुए पुण्यशाली दान करने के लिए अस्पताल उपयुक्त स्थान बताया। उन्होंने कहा कि यहां हजारों पीड़ितों के काम में आने से दान सार्थक हो जाता है। कार्यक्रम में डॉ.जगदीश स्वामी, समाजिक कार्यकता रामचंद्र राठी, मनोज सारस्वत, सोहनलाल बिहानी, दीपक माली सहित हॉस्पिटल स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहें।