Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ निवासियों के स्वास्थ्य के लिए एक शुभ पहल  सारस्वत समाज समिति (कुंडीय) द्वारा शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बीकानेर के श्रीराम हॉस्पिटल के सहयोग से कान-नाक-गला रोग, शुगर, बीपी, पाइल्स, गुर्दे की बीमारी, थायराइड जांच, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं दी जाएगी। शिविर में डॉ. बलवानसिंह, डॉ. जे.पी. सारस्वत, डॉ. रमेश कड़ेला, डॉ. हिरामनाथ सिद्ध विशेषज्ञ अपनी चिकित्सक सेवाएं देंगे। अस्पताल द्वारा जरूरत के अनुसार भामाशाह चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑपरेशन भी किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा ने बताया बताया कि शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित सारस्वत भवन में कल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। सारस्वत समाज के नागरिकों व समिति पदाधिकारी शिविर की तैयारियों में जुटें हुए है।