Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 18.40.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। देर रात तोलियासर से सातलेरा मार्ग में गांव ठुकरियासर निवासी मालाराम पुत्र खेताराम जाट का शव मिला। मृतक के भाई राजू अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। राजू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शनिवार की शाम को सातलेरा की रोही में स्थित एक खेत में गेहूं की कटाई करवाने गया था। वहां से शाम 4 बजे बहने के जवाईं नवरतन व भतीजे रामनिवास के साथ बाइक पर रवाना हुआ। तोलियासर में पानी की टंकी के पास दोनों ने मालाराम को उतार दिया। जहां से वो अपने खेत जाने के लिए पैदल रवाना हुआ। रात करीब 9.30 बजे उसके घायल होने व उपजिला अस्पताल में होने की सूचना हमें मिली तो परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवादी सहित ओमप्रकाश, शंकरलाल व अन्य साथियों ने शव देखा तो किसी धारदार हथियार का सिर पर वार करने से गंभीर चोट लगी होना पाया। पुलिस ने राजू की परिवाद पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया व सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वंय मामले की बारिकी से जांच कर रहें है।

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, बीकानेर से पहुंची जांच टीमें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। हत्या की आशंका के साथ ही पुलिस अधिकारी एक्टिव हुए और मेडिकल बोर्ड से पीएम करवाने का निर्णय लिया गया। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मौके पर सबूत जुटाने के लिए बीकानेर से एफएसएल टीम व मोबाइल टीम भी पहुंची और जांच कर रही है।

वृद्ध पिता का सहारा और चार मासूम बच्चों का आसमान चला गया, मोहल्ले में छाया मातम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में उत्तरादा बास के निवासी 38 वर्षीय मालाराम जाट एक बेटे व तीन बेटियों का पिता था। वहीं तीन बड़ी बहनों व तीन छोटी बहनों के साथ एक छोटे भाई का बड़ा भाई था। वृद्ध पिता उसकी मौत से मायूस हो गए और अपनी पत्नी के देहांत के बाद मालाराम ही उनका सहारा था। घर की जिम्मेदारियां मालाराम पर ही थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं मोहल्ले में मातम छा गया है। इसी मोहल्ले के निवासी और राजनीति में सक्रिय युवा सुनील तावणियां, सरपंच अमराराम गांधी, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि जीडी सिंह भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग पुलिस से की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जांच टीमें पहुंची मौका मुआयना करने, बटोरे सबूत।