Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250511-WA0029
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार सुबह नेशनल हाइवे पर मीट व्यापारी द्वारा मीट के बचे हुए अवशेष खुले में फेंके जाने के कारण रोष फैल गया है। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी ने बताया कि आये दिन हाइवे पर बने सुलभ काम्प्लेक्स ओर गणपती धर्मकांटे के बीच पड़े रहने वाले कचरे में यह हरकत की जाती है और इस सबन्ध में कई बार प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने से यह गैरजिम्मेदाराना हरकत करने वालो के हौंसले बुलंद है। खुले में मीट के अवशेष फेंके जाने के कारण आवारा कुत्तों का झुंड भी लगातार इन्हें खाकर हिंसक हो रहा है। ये कुत्ते मीट नही मिलने पर गायों, बच्चों, बछड़ो पर हमला कर रहे है। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए घुमचक्कर के पास ही एसबीआई बैंक के पीछे अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित करने का आरोप लगाया है और इस सबन्ध में प्रशासन द्वारा गम्भीरता नही बरतने पर रोष जताया है। रविवार सुबह भी फेंके गए मीट के अवशेष के कारण दुर्गंध फैल गई और आमजन के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।