Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। गांधी जयंती पर लॉयंस क्लब ने एक दर्जन महिला सफाई कार्मिकों का कस्बे की सफाई करने के लिए आभार जताया व उनका सम्मान किया। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने की। गुसाईं ने सफाई व स्वच्छता को देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताते हुए इसे घर व बाहर पूरी तरह से लागू करने की प्रेरणा दी। गुसाईं ने बताया कि सफाई अभियान में योगदान देने वाली 12 महिला सफाईकर्मियों को संस्था द्वारा स्मृति चिह्न, फूल माला एवम् नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक लॉयन सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम लायंस क्लब द्वारा पूरे डिस्ट्रिक में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक बनाया जाएगा। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में संस्था के जॉन चेयरपर्सन महेश राजोतिया, कोषाध्यक्ष हंसराज माली, विमल भाटी, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, सचिव पूनम सुथार एवं शाला सचिव ललिता गिरी व स्कूल के स्टाफ कार्यक्रम में शामिल हुआ। सभी ने तालियां बजाकर सफाई कार्मिकों को समाज में उनका महत्व बताया।
इनका किया सम्मान, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्लब ने समारोह पूर्वक सफाई कार्मिक सुनिता देवी पत्नी राजकुमार, पूनम देवी पत्नी पुखराज, कमला देवी पत्नी कुदंनमल, लिछमादेवी पत्नी चेनरूप, मंजूदेवी पत्नी राजूराम, माया देवी पत्नी कमल, राजू देवी पत्नी बनवारी, माया देवी पत्नी प्रदीप, नानी देवी पत्नी विनोद, लिछमा देवी पत्नी मक्खन, सुगनादेवी पत्नी सुरेश, मंजू देवी पत्नी ख्यालीराम का सम्मान किया गया। सभी सफाई कार्मिकों ने गद्गद भाव से क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई कार्मिकों का किया सम्मान, बताया समाज में उनका महत्व।