Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कृषि उपज मंडी में सोमवार को रहेगा अवकाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि उपज मंडी में 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि मंडी में गणतंत्र दिवस को बोली नहीं लगेगी और गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। भादू ने मंडी व्यापारियों से अपने आस पास के स्कूलों में जाकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया।
उदरासर के सरकारी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी का महापर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को वैद्य मघाराम राउमावि में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी मनाई गई। मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए व शिक्षकों ने उन्हें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने निपुण मेले में अनेक मॉडल बनाए व अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। मेले के दौरान विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें “आओ देखो पहचानो, संख्याओं की पहचान करना, परिवार चार्ट बनाना, कविता पाठ करना, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ प्रमुख रही। बच्चों ने उल्लास के साथ इनमें भाग लिया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को कृष्ण भोग में खीर जलेबी का भोज करवाया गया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार के सान्निध्य में पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व अभिभावकों से विस्तृत विचार विमर्श किया गया। भूपेंद्र कुमार ने जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए नेताजी से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए बसंत का अर्थ समझाया व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कीतासर के राउमावि में हुए बसंत पंचमी पर आयोजन, बच्चों को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कीतासर के राउमावि में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मेगा पीटीएम, निपूण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन संपन्न हुए। विभिन्न ज्ञानवर्द्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के बनाए मॉडल भी अभिभावकों के अवलोकन के लिए सजाए गए। प्रधानाचार्य अभिषेक ने बच्चों को प्रकृति के सान्निध् में व सदैव क्रियाशील रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने जीवन में परिश्रम को श्रेष्ठ गुण बताते हुए बच्चों से मेहनती बनने की बात कही। इस दौरान स्कूल स्टाफ सक्रिय रहा व बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों को खीर जलेबी का भोज करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में बच्चों ने अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इंदपालसर सांखलान के सरकारी स्कूलों में मनाया बसंतोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन्दपालसर सांखलान के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी महापर्व सरकारी निर्देशों के अनुसार मनाया गया। राउमावि व राबाउप्रावि में संदीप शर्मा (एलआईसी) द्वारा बच्चों के लिए विशेष ‘कृष्ण भोग’ के भोज का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और पूजन के साथ हुई। प्रधानाचार्य इंद्रकुमार वर्मा और संदीप शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “विद्या और संस्कार ही जीवन की असली पूँजी हैं।” विद्यालय के शिक्षक सक्रिय रहें और अनेक ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान के स्कूल में नन्हें मुन्नों को खीर जलेबी का भोज करवाया गया।