Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। ग्राम पंचायत बापेऊ में सरपंच चेतनराम ज्याणी ने आज “स्वस्थ जीवन शैली” पंच दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया। ज्याणी ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए जीवन में भारतीय पुरातन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद व योग को अपनाने का आह्वान ग्रामीणों से किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता लाने की अपील की। सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी ने बताया कि शिविर उद्घाटन के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्य दीपिका, नर्सिंग स्टाफ श्याम सोनी ने रोजाना काम में आने वाले आयुर्वेद के कुछ घरेलू नुस्खे भी बताए। योग प्रशिक्षक लालचंद गोदारा ने योग का महत्व बताते हुए योगासनों के बारे में भी जानकारी दी। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया व बच्चों को घर जाकर अपने अभिभावकों से इस शिविर का लाभ उठाने की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें व शिविर की सेवाओं का लाभ लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ सरपंच चेतनराम ज्याणी ने किया पंच दिवसीय शिविर का उद्घाटन।