Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में विद्युत विभाग ने 93 ट्रांसफार्मर उतारे है। इससे किसान वर्ग में हलचल मची है, वहीं क्षेत्रीय नेता भी विरोध में मुखर हो गए है। गुरूवार को आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने बीकानेर में विभाग के एससी से मुलाकात की और बिल भरने के लिए किसानों को तीन महीने का समय देने की मांग की। माचरा ने बताया कि किसानों की फसल पकने तक विभाग इंतजार करें। हर बार की तरह किसान इस बार भी मंडियों में उपज बेचने के बाद बिल भर देंगे। ऐसे में विभाग भी मानवीयता बरते और पार्ट पेमेंट करने देने की छूट देकर किसानों को राहत दे। इस दौरान रामलाल जांगू ने क्षेत्र में बिजली के नए पोल, बिजली के झूलते तारों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। एससी ने उन्हें सकारात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विवेक माचरा मिले एससी से, की किसानों को राहत देने की मांग।

युवा नेता मांगीलाल गोदारा जयपुर में मिले पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने गुरूवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों की समस्या रखी। गोदारा ने उन्हें बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कृषि कुंए ही आजीविका का प्रमुख साधन है। अच्छी बरसात होने से किसान प्रसन्न है, परंतु फसलों के पकाव के समय विद्युत विभाग के अधिकारी बकाया बिल भुगतान के नाम पर किसानों के ट्रांसफार्मर उतार रहें है। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएगी। गोदारा ने बताया कि राठौड़ ने प्रदेश व जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता भी की। उन्होंने सकारात्मक समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान गोदारा के साथ काननाथ गोदारा व विक्रम चौधरी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के मांगीलाल गोदारा मिले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से।