Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2021। माताजी मंदिर सभागार में पुष्करणा समाज ने माता उष्ट्रवाहिनी प्राकट्य दिवस शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया। माता का मंत्रोच्चार से पूजन किया गया और समारोह में श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पुष्करणा समाज के पार्षद बने पवन उपाध्याय को साफा बंधवाया गया व फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया। उपाध्याय ने समाज के प्रति समर्पण भाव से सेवा की बात कही। इस दौरान चंपालाल उपाध्याय, ओमप्रकाश छंगाणी, भंवरलाल चुरा, राजकुमार व्यास, मांगीलाल उपाध्याय, रामलाल छंगाणी, उमेश व्यास, गोपाल बोहरा, सुरेंद्र चुरा, जगदीश व्यास, पवन देराजसरी, लीलाधर व्यास, विवेक उपाध्याय, प्रदीप छंगाणी, इन्द्रचन्द उपाध्याय, बाबूलाल व्यास, जगदीश उपाध्याय, बुलाकि उपाध्याय, उत्तम उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, रमेश व्यास, पुखराज बोहरा, नंदकिशोर छंगाणी, पवन चुरा, विष्णु छंगाणी, मोनू उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, अनिल भादाणी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पवन व्यास ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद पवन उपाध्याय का अभिनन्दन किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता उष्ट्रवाहिनी प्राकट्य दिवस पर पुष्करणा समाज ने माता का मंत्रोच्चार से पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूलमालाओं से उपाध्याय का अभिनन्दन किया।