Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-28 at 17.26.04 (2)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2025। रविवार सुबह कालूबास स्थित दधिमति माता मंदिर में माँ का 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर को आयोजित हुई आरती में माँ के भक्त उमड़े और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धोक लगाई व माँ से अपनी मन्नतें मांगी। वहीं सरकारी अस्पताल के निकट स्थित कालका माता मंदिर में कल सोमवार को नवरात्रि के सांतवे दिन माँ कालरात्रि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कल शाम को विशेष ज्योत आरती का आयोजन होगा। माँ की दिव्य झांकी सजाई जाएगी व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति का आयोजन भी होगा। माँ को प्रसाद भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा धाम परिसर में सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सेवा बस्तियों की 400 कन्याओं का पूजन किया गया। सभी कन्याओं को भोजन करवाकर उपहार दिए गए। कन्या पूजन पंडित शशिदेव शर्मा के सान्निध्य में व समिति के जिलाध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन समारोह की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। तापड़िया ने शास्त्रानुसार कन्याओं को देवी का स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है और ये प्रतीक है, कि भारतीय संस्कृति में स्त्री को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में सेसोमूं स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधडा, वाइस चेयरमैन पद्मा मूंधड़ा, प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडू, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, जयपुर पब्लिक स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला, थानमल भाटी, मधु झाबक, दीपमाला डागा, माली देवी, आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका कंचन व्यास, मोहनलाल व्यास, परमेश्वर गोदारा, गिरधारी जाखड़, लूणकरण धूपड़ व सेवा भारती के कोषाध्यक्ष भुवन करवा शामिल रहें। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन  संपन्न हुआ। जिसमें 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष ने आयोजन की सफलता का श्रेय सेवा भारती समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और स्थानीय नागरिकों को दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा धाम छात्रावास परिसर में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें 400 कन्याओं का पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को दधिमति माता मंदिर में दोपहर आरती में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालका माता मंदिर में कल शाम को होंगे विशेष आयोजन।