Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2020। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में कस्बे के युवाओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में पानी की टंकी लगवाई व ग्राउंड को हरा भरा करने का संकल्प लिया। युवाओं ने कारगिल के शहिदों को नमन किया व उन्हें श्रद्धाजंलि स्वरूप क्षेत्र के खेल मैदान को हरा भरा करने का बीड़ा उठाया। यंग ग्रुप के परमेश्वर नाई, विक्रम दुसाद, नौरत सेरडिया, मुकेश जोशी गजानंद गोदारा, शिव मोट, गोरखनाथ सिद्ध, कालू गोदारा ने स्टेडियम में पौधे लगाए व ट्री गार्ड लगा कर इन्हें पालने का संकल्प लिया है। युवाओं ने बताया कि कस्बे का एकमात्र खेल मैदान क्षेत्र के प्रशासन व नेताओं की नजर से उपेक्षित है यहां सैंकड़ो कस्बेवासी रोजाना घूमने, खेलने आते है परन्तु यहां पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। ना ही यहां कोई पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कस्बे के जागरूक युवाओं ने स्टेडियम में 30 पौधे लगा कर इन्हें पालने का संकल्प लेते हुए पानी देने व पीने की व्यवस्था के लिए टंकी भी बनवाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रुप के युवाओं ने खेल मैदान में पीने के पानी व पौधों में पानी देने के लिए टंकी का निर्माण करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यंग बॉय ग्रुप द्वारा कस्बे के स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में पौधे लगा कर इन्हें पालने का संकल्प लिया गया।