Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210909-WA0096
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी अमर रहें से आज क्षेत्र की धरा गूंज उठी। बिग्गाबास रामसरा में विधायक गिरधारीलाल महिया ने फूलों की माला पहना कर कैप्टन को श्रद्धांजलि दी और शहीद अमर रहें के नारे लगाए। विधायक ने पूर्व आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल सहित अशोक स्तम्भ का उद्घाटन किया। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राजकीय विद्यालय में शहीद प्रतिमा का अनावरण किया गया व माता सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान आरएएस में चयनित सपना सोनी व दिव्या सोनी का साफा पहना कर सम्मान भी किया गया। समारोह में भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, युवा नेता विवेक माचरा, सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, तुलसीराम चौरडिया, श्यामसुंदर आर्य आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए राउमावि में शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने शहीद के नाम पर स्थित राजकीय विद्यालयों में शहीद की प्रतिमा लगाने के संबध में विभागीय अड़चनों को दूर करने के लिए ऐसा नियम बनवाने को कहा जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति अपने स्तर पर निर्णय लेकर शहीद की प्रतिमा अपने विद्यालय में लगा सके। इस पर विधायक गिरधारी महिया ने इस संबध में विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही। इस दौरान युवाओं द्वारा शहीद की श्रृद्धांजलि में 83 यूनिट रक्तदान भी किया। गांव में एक दिन पहले ही लगे कोरोना वैक्सीनेशन शिविर के कारण बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवा चुके युवा रक्तदान नहीं कर सके। बीकानेर पीबीएम से आई टीम ने रक्त संग्रहण किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा एवं बच्चे शहीद स्मारक पर पहुंचें एवं शहीद को नमन कर जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास रामसरा राजकीय विद्यालय में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की मूर्ति का अनावरण किया अतिथियों ने, इस दौरान स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने विद्यालय में पौधरोपण भी किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के फौजी युवक की मदद से विधायक से शहीद प्रतिमा को फूल माला पहना कर जयकारे लगवाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद स्मारक पर टैंक का अवलोकन किया सभी अतिथियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद स्मारक के पास ही अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला से शहीद की भांजी जयश्री अपने नन्हे से बालक आशीष को लेकर शहीद समाधि पर शीश नवाने आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने शहीद समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।