Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मंगल को आज मेगा वैक्सिनेशन होगा और 61 स्थानों पर पहले व दूसरे टिके के बम्पर वैक्सिनेशन होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी नागरिकों से जागरूक होकर दूसरी डोज लगवाने की अपील की है। आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी के साथ गांव मोमासर, तोलियासर, दुलचासर में कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनों वैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे। इनके अलावा ऊपनी, नोसरिया, दुलचासर में कोवैक्सिन के दोनों डोज लगेंगे। वहीं गांव आडसर, लालासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, जालबसर, उदरासर, लाखनसर, बिग्गा, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर गुसाईंसर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, धनेरू, बाडेला, बाना, बरजांगसर, केऊ, कुनपालसर, मिंगसरिया, जाखासर नया, जाखासर पुराना, सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदारण, सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, देराजसर, टेऊ, सूडसर, दुसारना पिपासरिया, लखासर, पुंदलसर, बेनिसर, हेमासर, झंझेऊ, शेरुणा, समंदसर, पुनरासर, मणकरासर, गुसाईसर बड़ा, लोढ़ेरा, बिंझासर में कोविशील्ड के दोनों डोज लगेंगे।