Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2023। 25 वर्ष विवाह व 15 वर्ष मुकलावा के बाद चार बच्चों के साथ विवाहिता को एक लाख रूपए व एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर घर से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। लोढेरा निवासी सुरताराम सांसी की पुत्री सावित्री ने लूणकरणसर निवासी अपने पति बीरमाराम, ससुर खेताराम, सास लिछमा, जेठ जीताराम के खिलाफ जरिए इस्तगासे दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह गांव लोढेरा में 22 वर्ष पूर्व हुआ और 15 साल पहले मुकलावा किया गया। पिता ने बढचढ़ कर दान दहेज दिया परंतु आरोपियों ने कम दहेज के लिए ताने दिए व मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया के आरोपियों ने उससे मारपीट कर उसके चार बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। गत 20 सितम्बर को पिता के घर पंचायती हुई तो आरोपियों ने बिना दहेज के घर बसाने से मना करते हुए परिवादिया से मारपीट करते हुए गले से सोने के फुलड़े तोड़ लिए। उसके छोटे पुत्र को उठाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।