Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-21 at 19.08.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अनेक आपराधिक मामले पढ़े एक साथ और रहें सतर्क।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में जयसिंहदेसर मगरा निवासी मुन्नीराम पुत्र सुरजनराम विश्नोई ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह 10.30 बजे मनफुलाराम उसका पुत्र बजरंग, पत्नी सुन्दरी, पुत्री सुमन सहित निरमा, वसुंधरा, भगवानाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को आरोपियों ने दहेज के लिए तंग परेशान किया व पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ हिमांशु शर्मा को दी है।

घर में घुसकर नगदी व जेवरात चुराए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में श्यामसुदंर पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण निवासी बामनवाली ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी कर लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रामगोपाल को दी है।

गहनों सहित घरेलू सामान चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में आदूराम पुत्र भोमाराम भील निवासी चक ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने आधा किलो चांदी, 2 तोला सोना, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन सहित अन्य घरेलु सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल खेताराम को दी है।

नामजद के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में स्वरूपसर निवासी पुखराज पुत्र निबांराम जाट ने सामलसर निवासी महीराम पुत्र भंवरलाल जाट के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दे दी है।

बाइक सवार को मारी टक्कर, जख्मी छोड़कर भागा चालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में गांव सिंगरासर निवासी सांवताराम पुत्र मनीराम भादू ने एक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र सुनील कुमार व सूर्यसैन 18 अप्रैल को शाम 8 बजे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। तभी सामने से एक लहराते हुए कार आई और अपनी साईड में चल रही बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी दोनों को मौके पर जख्मी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई अनूपसिंह को दी गई है।

मारपीट की घटना में परस्पर मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में राकेश भार्गव पुत्र राजकुमार भार्गव निवासी भादणियों की बगीची ने साहिल पठान निवासी बीकानेर के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 18 अप्रैल की शाम 8 बजे भादणियों की तलाई के पास परिवादी के पुत्र संदीप के साथ मारपीट की। वहीं दूसरी और मुमताज पत्नी अब्दुल अजीज निवासी गोगागेट ने संदीप व विशाल के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मेरे पुत्र साहित के साथ मारपीट की। दोनों ही मामलों की जांच हैड कांस्टेबल हेतराम को दी गई है।

गाड़ी की टक्कर ने किया घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में जांगलू निवासी बजरंगलाल पुत्र हरिकिशन विश्नोई ने एक अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई ओमप्रकाश को टक्कर मारी जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दी गई है।