Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 19.00.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता घर का सामान लेने गई और लौट कर घर नहीं आई। तलाश कर परेशान परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से युवती को ढूंढ लाने की गुहार लगाई।
लापता युवती की माँ ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री का विवाह 18 जुलाई 2026 को संपन्न किया। अब 15 अगस्त की सुबह युवती लखासर बस स्टैंड से लापत हो गई। परिजनों ने लखासर निवासी जसवीर बावरी पर गहनों सहित युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई भवरूं खां को दी गई है।