Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। आटा साटा के रिश्तों में एक साथ कई घर उजड़ जाते है। इस कुरीति को मिटाने के अनेक आह्वान भी होते है परन्तु ये समाज में बढ़ती ही नजर आ रही है। गांव धनेरू की दो बहनों का विवाह दो भाईयों से हुआ और उनकी दो ननदों से उसके भाईयों का विवाह 2019 में किया गया। विवाह के बाद ही दहेज कम देने की बात पर दोनों बहनों को पति व सास ससुर ने प्रताड़ित किया। आरोपियों ने एक लाख नगद व मोटरसाइकिल की मांग करते हुए परिजनों से मारपीट करने के आरोप लगाए है। पीड़िता मंजू देवी पुत्री गणेशनाथ निवासी धनेरू ने जरिए इस्तगासा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए जोगलिया, सुजानगढ़ निवासी अपने पति जगदीश नाथ, ससुर जेठनाथ, सास लिछमा, देवर श्रीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी बहन विजेता का विवाह 8 मार्च 2019 को जगदीश नाथ व श्रीनाथ के साथ हुआ। तभी से आरोपी उसे कम दहेज के उलाहने दिए व दोनों बहनों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। 2022 जनवरी में पीड़िता को घर से निकाल दिया व परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलबीरसिंह के सुपुर्द कर दी गयी है।