Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230704-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा को बरामद करने की मांग पर प्रदर्शनकरियों के आह्वान पर मंगलवार सुबह से ही शांतिपूर्ण बाजार बंद है। अधिकांश यूनियनों द्वारा सोमवार को ही बन्द में शामिल होने की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार खुले ही नहीं। वहीं दूसरी और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर धरने में शामिल होंगे। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने बताया कि राठोड़ करीब 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे और यहां धरने में शामिल होने के साथ साथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी पार्टी कार्यालय में लेंगे। बैठक में 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सभा की जिम्मेदारी दी जाएगी। विदित रहे कि नाबालिग छात्रा को बरामद करने की मांग पर चल रहे आंदोलन में कस्बे की सभी निजी स्कूलें और कोचिंग संस्थान भी बंद है।