Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। आगामी पंचायती राज चुनावों की सुगबुगाहट के बीच गांवो में राजनीति तेज हो गई है। गांवो में राजनीति का पारा गर्म है और पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में अनेक ग्रामीणों ने सरपंच अमराराम गांधी पर गांव के विकास में बाधा खड़ी करने के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने का काम सरपंच द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है और विधायक द्वारा तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने एकत्र होकर एक वीडियो बनाया व इसे वायरल कर रहें है। इस दौरान गांव के ओमनाथ सिद्ध, भरत सारस्वत, तुलछाराम सारण, हुकनाथ, भोजाराम गोदारा, चेतननाथ, हडमान गोदारा, कालूराम मोडसरा, केसराराम नाई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। विधायक का समर्थन कर रहें युवाओं ने कहा कि सरपंच पर पहले से ही बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़खानी करने, सरकारी अधिकारी से शराब पीकर मारपीट करने, अभद्र भाषा बोलने आदि के मुकदमे चल रहे हैं। युवाओं ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़खानी के कारण पंचायत खाते सीज किए गए है जिसकी जांच जारी है।