Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2024। शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई धर्मयात्रा में हजारों युवाओं ने नया इतिहास रच दिया है। रामकथा पर नृत्य नाटिका, बैरागी शिव की आकर्षक झांकी, शिव गणों द्वारा अग्नि से किए गए करतब, फौजी बैंड की आकर्षक प्रस्तुति, वीर हनुमान की झांकी सहित रथ पर राम-सीता की झांकी, सजे-धजे ऊंटों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच डीजे सहित ट्रैक्टरों पर चढ़े युवा व सैंकड़ो दुपहिया वाहनों पर सवार युवा शामिल हुए। रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद व धर्मयात्रा आयोजन समिति के आह्वान पर विशाल रैली का आयोजन उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। करीब दो किलोमीटर तक भगवा ध्वज लिए व केसरिया साफा सिर पर बांधे थिरकते युवा नजर आए। दुर्गावाहिनी की युवतियां व मातृशक्ति की महिलाओं ने भी केसरिया साफे पहनकर यात्रा में भाग लिया। धर्मयात्रा में नर-नारी सहित किन्नर समाज के सदस्य भी रैली में शामिल हुए। रामभक्ति के गीतों सहित जयकारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान पुराने बस स्टैंड पर व्यापारियों ने धर्मयात्रा का शानदार अभिनंदन किया। इत्र वर्षा के साथ पुष्पवर्षा व आतिशबाजी की गई। यात्रा के लिए जगह-जगह बाजार में शिकंजी, पानी, आइसक्रीम, छाछ, कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्थाएं की गई। सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार जताया।
शस्त्र व शास्त्र का ज्ञान हो युवाओं को, किया अतिथि सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली प्रारंभ होने से पूर्व ताल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक बृजलाल तावणियां और विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने मुख्य अतिथि प्रान्त मंत्री परमेश्वर कुमार व कथावाचक संतोष सागरजी का सम्मान किया। इस दौरान संतोष सागरजी ने हर घर में बालक व बालिकाओं को शास्त्र व शस्त्र का ज्ञान जरूर करवाने की बात कही। प्रांत मंत्री परमेश्वर कुमार ने सभी सनातनी परिवारों से बच्चों को संगठन से जोड़कर अनुशासन सीखते हुए राष्ट्रीयता व धार्मिकता से जोड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का आरंभ भगवान राम और भारत माता के पूजन से हुआ। मंच पर इंडोनेशिया से आए कलाकारों का सम्मान किया गया। यहां किन्नर समाज के लोग धर्मयात्रा में शामिल होने आए उनका भी सम्मान किया गया।
ये हुए शामिल, लगाए जय श्री राम के जयघोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा में विहिप के पदाधिकारी भंवरलाल दुगड़, भैराराम डूडी, प्रदीप जोशी, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, संतोष बोहरा, अमित पारीक, अशोक वैद, एडवोकेट रणवीर खिंची, रजत आसोपा, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार सहित युवा टीम ने व्यवस्थाओं संबंधी मोर्चा संभाले रखा। धर्मयात्रा में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, नवीन मेघवाल, सुनीता चौधरी, शिव स्वामी, सत्यनारायण तावणियां, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, सुरेंद्र चूरा, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, आईदान पारीक, महेंद्र पारीक, रजनीकांत सारस्वत, हरिशंकर पुरोहित, अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।
नजर आया सौहार्द का माहौल, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में शांति व सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए घुमचक्कर पर इमरान राइन की अगुवाई में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रामनवमी की बधाई दी। यहां जल व्यवस्था कर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। बड़ी संख्या में उत्साही युवाओं ने जोश के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मुमताज राईन, महबूब सकील, सद्दाम, पप्पू, मुबारीक, यूसुफ, शाहरुख, दिनेश मदान, नरपत गहलोत, अमन, यूसुफ व पूरी टीम मौजूद रही।
प्रशासन रहा चुस्त, पूरे जिले की पुलिस रही अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा शांतिपूर्ण रही और इस दौरान पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर एक्टिव रहा। एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान, सीओ निकेत पारीक, एसएचओ इंद्रकुमार सहित जिले के कई थानों का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। वहीं हिमाचल पुलिस का दस्ता, आरएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहें। करीब 400 जवान यात्रा के मार्ग में तैनात रहें। पुलिस ने यात्रा निकलने के दौरान आस-पास की गलियों में भी पूरी नजर रखी। यात्रा आने से पूर्व जवान यात्रा मार्ग के पास की गलियों में घुमते नजर आए। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन भी अलर्ट रहा और यात्रा में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित दो नायब तहसीलदार, 7 पटवारी व 7 गिरदावर की टीम सक्रिय रही। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने यात्रा शांतिपूर्ण निकालने पर नागरिकों को बधाई दी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें यात्रा के आकर्षक लाइव वीडियो- भाग 1  https://fb.watch/ru4GAl8X56/     भाग-2 

https://fb.watch/ru9O82nsAx/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव की झांकी के साथ गणो ने दिखाए अग्नि के साथ करतब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने भगवा ध्वज के साथ दिखाए करतब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टैंड पर व्यापारियों ने यात्रा का किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा में शामिल हुआ विशाल जनसमूह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नंदी पर सवार भूतनाथ की सवारी ने खिंचा सबका ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इमरान राईन की टीम ने किया यात्रा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान की झांकी के साथ खूब सेल्फी ली लोगों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने किया भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने राम कथा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने अतिथियों का किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवा साफा पहन कर शामिल हुई युवतियां, लगाए जयकारे।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोश व उत्साह के साथ युवाओं ने भगवा फहराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फौजी बैंड ने दी प्रस्तुति।