Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2024। सेवाकेंद्र मालू भवन में सोमवार सुबह दिवंगत कमला पारख की स्मृति में पारख परिवार ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। सभा में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने पारख परिवार को धर्मसंघ के प्रति श्रद्धानिष्ठ परिवार बताया। उन्होंने कहा कि दिवंगत कमला पारख तीन आचार्यों की कृपापात्र श्राविका रही थी और जीवन का अंतिम पड़ाव तो मृत्यु ही है। अब परिवार शोक से उबर कर दिवंगत आत्मा से प्रेरणा लेवें और उनके श्रद्धा भाव का निरंतर निर्वहन करें। साध्वी संपतप्रभा व सुमंगलाश्री ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भंवरलाल दुगड़, भाजपा नेता शिव स्वामी, विमल भाटी, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह, देवीलाल उपाध्याय, तेरापंथ महिला मंडल से संपत मालू, मंत्री पवन सेठिया, तेजकरण डागा, श्रीगोपाल राठी, सत्यदीप भोजक, लीलाधर बोथरा, बजरंग सेवग, विजयराज सेवग, नरेन्द्र डागा, मानक डागा, हुलास रेगर, सुरेश तावणियां, कन्हैयालाल स्वामी, पार्षद संदीप मारू, युसुफ चूनगर, सिद्धार्थ पारख सहित अनेक मौजिज लोगों ने दिवंगत को श्रद्धाजंलि दी। सभा का संचालन अम्बिका डागा ने किया। पारख परिवार की ओर से मोहित तातेड़ व संतोष पारख ने सभी का आभार जताया।