Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 21.40.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। हिन्दू नववर्ष और राजस्थान दिवस पर क्षेत्र में भक्तिभाव और उल्लास के साथ अनेक आयोजन किए गए। विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा, हवन, भजन-कीर्तन और सत्संग जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा, धर्मयात्रा निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाए। कई स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामूहिक भंडारे भी आयोजित किए गए। समाज के सभी वर्गों ने इस अवसर पर मिलकर उल्लासपूर्वक नववर्ष का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

पूनरासर में धूमधाम से निकाली धर्मयात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पूनरासर में भगवा पताका हाथ में लेकर डीजे की धुनों के साथ हर्षोल्लास के साथ धर्मयात्रा निकाली गई। यात्रा में बजरंग दल के युवाओं सहित अनेक युवा शामिल हुए। शिव धोरा से निकल कर मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा पुन: शिव धोरा पहुंच कर पूर्ण हुई। वहीं बजरंग दल संयोजक लिछमण सिद्ध, सह संयोजक मुखराम, ओमप्रकाश, गोरखनाथ, रामा नाई, सत्यनारायण सुथार, गौरी शंकर, रुद्रनाथ, उत्तमनाथ, राजूनाथ सिद्ध, कालीचरण, मनोज शर्मा, गोविन्द, बिरजनाथ टांडी, चुननाथ खिराज, बलवीर सिद्ध, लालचंद सिद्ध, जस्सुनाथ सहित अनेक युवा शामिल हुए। पूरे गांव में जयकारें गूंज उठे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में लहराई पताकाएं, गूंजे जयकारे, युवाओं ने निकाली धर्मयात्रा।

कल्याणसर पुराना के विद्यालय में मनाया राजस्थान दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना के राउमावि में राजस्थान दिवस धूमधाम से मनाया गया।  विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी राजस्थानी पोशक में आए और विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों को राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूजा गुर्जर ने राजस्थान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ रामलाल हरडू, नानूराम, अमर सिंह, सरजीत सिंह, भागीरथ बाना सहित अनेक अभिभावक भी शामिल हुए।

दधीमाता मंदिर में हुई घट स्थापना, मंदिर की सुदंर सजावट की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित दधीमाता मंदिर में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। मंदिर की सुदंर सजावट की गई है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधीमाता मंदिर प्रांगण की भव्य सजावट की गई, हुई घट स्थापना।

कोटासर करणी माता मंदिर में की घट स्थापना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला के प्रांगण में स्थित करणी माता मंदिर में रविवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। यहां नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पंडित विजय कुमार जाजड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ घटस्थापना करवाई गई। पुजारी ओमसिंह भाटी ने मां की विशेष ज्योत प्रचलित की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए व जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी माता मंदिर में विधि विधान से की घट स्थापना।

सेविका समिति ने किया सत्संग का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले मूंधड़ा मंदिर में आडसर बास महिला सत्संग मंडली ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का सामूहिक पाठ का आयोजन किया। सभी को प्रसाद वितरण कर महिलाओं ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति ने नववर्ष पर सत्संग का आयोजन किया।