Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। बीदासर रोड पर स्थित तेजा मंदिर धर्मशाला में बीकानेर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहें जेठाराम डूडी की 31 पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के मौजिज लोग शामिल हुए और दो मिनिट का मौन रखकर डूडी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने राजनीति में सुचिता का समावेश होने की जरूरत जताई व युवाओं को डूडी के संघर्ष से प्रेरणा लेकर किसान हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। यहां श्रद्धाजंलि देने पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने किसान नेता व नोखा के पूर्व प्रधान, पूर्व उपजिलाप्रमुख रहें जेठाराम डूडी के बारे में बताया। सभा में पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, मास्टर प्रभुराम बाना, कोडाराम भादू, सहीराम सायच, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहन महिया, पुरनाथ सिद्ध, कानाराम तरड़, कॉमरेड मुखराम गोदारा ने डूडी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए विचार व्यक्त किए। श्रद्धाजंलि सभा में धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा, श्रवण जाखड़, सन्तोष नैन, राजेश भादू, पद्माराम बाना, प्रकाश दुसाद, बीरबलराम गोदारा, राजूराम जाखड़, रामलाल धतरवाल, राकेश झोरड़, मुकेश, भागचंद, राकेश, श्रवण, अशोक बाना, श्रवण भामू, मोहनराम सारण, रामचन्द्र गिला, किसन चोटिया, भागीरथ भूकर, राजपाल डेलू, राकेश बाना सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धाजंलि सभा का संचालन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित हुई श्रद्धाजंलि सभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित उपखंड क्षेत्र से अनेक मौजिज लोग शामिल हुए सभा में, पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने सभा का संचालन किया।