Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। 13 अगस्त बुधवार को दोपहर 2 बजे बाहेती भवन में केवल महिलाओं के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग आयोजन होगा। हरेकृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित उत्सव में इस्कॉन के भक्तों द्वारा दिव्य कीर्तन और कथा का वाचन किया जाएगा। उत्सव में लड्डूगोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां, विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मंडल सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। जन्माष्टमी विशेष प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8094213030 पर संपर्क कर सकते है। विदित रहें 15 अगस्त, शुक्रवार की शाम 7.30 बजे आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का विशाल आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस महोत्सव के आयोजन की तैयारियों में जुटे संगठन सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में बाल कृष्ण राधा प्रतियोगिता, भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह की विस्तृत तैयारियां की जा रही है।