Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। सोमवार को पूर्व विधायक बीकानेर पश्चिम गोपाल जोशी के पोते विजयमोहन जोशी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। जोशी का यहां पुष्करणा समाज ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्करणा समाज के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद पवन उपाध्याय, चंपालाल उपाध्याय, नंदू छंगाणी, देवकिसन छंगाणी, इंद्रचंद उपाध्याय, सुरेंद्र चुरा, रमेश व्यास, जगदीश व्यास, उमेश कुमार व्यास, गणेश व्यास, दिनेश व्यास, विष्णु शास्त्री, पवन कुमार व्यास, जगदीश उपाध्याय, संजय चुरा, बाबूलाल व्यास, बबलू उपाध्याय, शिव तावनीया, हीरालाल पुगलिया, प्रवीण पुगलिया, विमल चुरा, जेठमल चुरा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहें। जोशी यहां से पूर्व देहात जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के घर पहुंचे। सुथार के भाई तुलसीराम सुथार के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके परिवार को सांत्वना दी। वहीं सुथार के घर सोमवार को चूरू सांसद राहुल कस्बा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवा, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, तारानगर से राकेश जांगिड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता भी पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी का स्वागत किया पुष्करणा समाज ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार के यहां पहुंचे अनेक भाजपा नेता, दी परिवार को सांत्वना।