Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2023। दो दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बुधवार को अनेक श्रद्धालुओं ने हर्षोंल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई व आज भी अनेक बड़े आयोजनों के साथ धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव आज भी मनाया जाएगा। हनुमान धोरा में बीती रात श्रद्धालु कृष्ण भजनों पर जमकर झूमे। यहां बाल कृष्ण को नंद बाबा द्वारा लेकर आने का मंचन किया गया तो पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा। गुब्बारों व फुलों से मंदिर प्रांगण की सजावट की गई व मटकी फोड़ के साथ छप्पन भोग का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया व प्रसाद वितरित किया गया। गांव ठुकरियासर के गुरु कृपा स्कूल में बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आज कालूबास में ठाकुरजी मंदिर को गुब्बारों व फुलों से सजाया जा रहा है। यहां 2 बजे से 4 बजे महिलाओं द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात को कान्हा की झूला व भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में छप्पन भाग का भोग लगा कर झूलन झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु महाआरती में भाग ले सकेंगे। बता देवें आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर में भी भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ध्यान रहें आड़सर बास के श्यामजी मंदिर में विहिप द्वारा राधा कृष्ण सजाओ, भजनों पर नृत्य प्रतियोगिताओं सहित मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष श्याम जोशी ने बताया कि भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है और श्याम मित्र मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने के व्यवस्था पृथक रूप से की गई है तथा बड़ी संख्या में कृष्ण प्रेमी लोग सपरिवार आयोजन में भाग लेंगे। यहां समारोह शाम 7.30 बजे प्रारंभ होगा व मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की सदस्य भी व्यवस्थाओं में सेवा सहयोग करेगी। परिषद सदस्य तैयारियों में व्यस्त है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में भी आज विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर घर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा व श्रद्धालु तैयारियों में व्यस्त है। आप सभी पाठक अपने बच्चों की को बाल गोपाल के वेश में सजाएं या राधा रूप में सजाएं, अपने घरों में जन्मोत्सव मनाएं तो वे फोटो 94149-17401 पर जरूर भेजें। चयनित फोटो को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किया जाएगा। कल जिन पाठकों ने फोटो भेजें वे सभी आज पुन: फोटो भेजें। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमानधोरा मंदिर प्रांगण मे बीती रात मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास ठाकुरजी मंदिर में हो रही है आज शाम के भव्य आयोजन की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा में श्रद्धालुओं ने झांकी दर्शन् कर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु।