Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव माणकरासर में अब निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए गौशाला निर्माण होगा।
बुधवार को गौशाला निर्माण के लिए नींव रखी गई। गौसेवा संघ अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने नींव रखते हुए गौसेवा को चारों पुरूषार्थ को देने वाली बताई। स्वामी ने कहा कि गौसेवा से व्यक्ति मन की शांति व मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली है। स्वामी ने दानदाताओं से गौशाला में सहयोगी बनने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई और गौसेव का संकल्प लिया। इस दौरान भागीरथ मेहरा, सहीराम, मुखराम कुलड़िया, डूंगरसिंह राजपूत, अमाराम पूनियां, भागीरथ भूकर, ओमप्रकाश शर्मा, रेंवतराम भामूं, रेवंतराम कुलड़िया, हेतराम कुलड़िया, पुराराम नायक, दानाराम भूकर, मांगीलाल मेहरा, ईश्वरराम भूकर, गुलारम भूकर, सांवतराम सियाग, भीखाराम कुलड़िया, भादूराम भूकर, मनोजसिंह राजपूत, नंदलाल शर्मा, मुखराम शर्मा, बालकिशन, श्यामसुंदर स्वामी, बालकिशन पारीक पूजा में शामिल रहें। सभी ने गौसेवा निर्माण में सहयोग देने व दानदाताओं को सहयोग के लिए प्रेरित करने की चर्चा की, ग्रामीणों ने बताया कि इस मौके पर 50 गौवंश भी गौशाला में एकत्र कर लिया गया है।