Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2021। तेरापंथ महिला मंडल की 2020-21 की साधारण सभा का आयोजन आज मंडल भवन में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षा मंजुदेवी बोथरा तथा कन्या मंडल की संयोजिका महिमा दुगड़ को चुना गया है। साध्वी बसंत प्रभा और साध्वी गुप्तिप्रभा ने सभी महिलाओं व कन्याओं को जीवन में आध्यात्मिक विकास की प्ररेणा देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष व संयोजिका को शुभकामनाएं दी। मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद की जिम्मेदारी संभालने की प्ररेणा देते हुए बधाई दी। कार्यक्रम को हेमलता बरडिया ने प्रेरणा गीत से प्रारंभ किया तथा मंडल की पूर्व अध्यक्षा संगीता दूगड़ ने सभी का आभार व्यकय किया व कोषाध्यक्ष की ओर से आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। मंत्री मधु झाबक ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व उपमंत्री मंजू झाबक ने संविधान का वाचन किया। कन्या मंडल की पूर्व संयोजिका साक्षी दुगड़ ने अपने कार्यों की प्रस्तुति दी। अमरावदेवी सिंघी ने विचार प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम का संचालन कन्या प्रभारी चंदा जैन ने किया। कार्यक्रम का समापन संघ गीत के साथ किया गया। जूम ऐप पर भी बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं सभा से जुड़ी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या मंडल की नवनिर्वाचित संयोजिका महिमा दुगड़ को पूर्व संयोजिका साक्षी दुगड़ ने कार्यभार सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्षा मंजूदेवी बोथरा को पूर्व अध्यक्षा संगीता दुगड़ व मंत्री मधु झाबक ने निर्वाचन की बधाई दी।