Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023, आम लवर्स सालभर इंतजार करते हैं कि कब वह मौसम आए, जब उन्हें आम खाने को मिलेगा। इसके स्वाद के कारण ही आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम के साथ एक और अच्छी बात है कि इसे काटकर खाने के अलावा इसका शेक, पुडिंग, आमरस के अलावा अचार समेत अन्य चीजें भी तैयार कर सकते हैं। वैसे तो आम स्वास्थ्य लाभों से भरपूर हैं, लेकिन किसी भी चीज़ की अधिक मात्रा उल्टा प्रभाव डाल सकती है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं, आम के भी कुछ साइडइफेक्ट्स हैं। इसलिए इस फल को अधिक खाने से होने वाले कुछ संभावित नुकसानों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

आम खाने के नुकसान क्या हैं?

1. चीनी की अधिक मात्रा

आम अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो मधुमेह वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है। आम से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि हो सकती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को आम खाने से पहले अपने डॉक्टर्स से जांच करानी चाहिए।

2. दस्त की संभावना

बहुत अधिक आम खाने से आंत में जलन हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। कोई भी फल जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, संभावित रूप से दस्त का कारण बन सकता है। इसलिए, ज्यादा आम खाने से खुद को रोकना चाहिए।

3. वजन बढ़ना

आम नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं और इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए एक अच्छा शरीर बनाए रखने के लिए अधिक आम न खाएं।

4. एलर्जी

आम में यूरुशीओल केमिकल होता है, ऐसे में जो लोग इस केमिकल के प्रति कम सहनशीलता रखते हैं, उनमें स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके खुजली, एलर्जी, नाक बहने, पेट दर्द जैसी अनेकों परेशानियां हो सकती हैं।

5. पेट की समस्याएं

एक अध्ययन के मुताबिक, आम में ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज अधिक होता है, जो शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे फ्रुक्टोज को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति पेट में सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।