Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सभी पात्र किसानों के लिए आधार ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी के लिए केंद्र सरकार ने तीसरी और अंतिम बार तिथि बढ़ाई है। सरकार ने अंतिम मौका देते हुए इसको बढाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसान अगली किश्त से वंचित हो जाएंगे। आंकड़े देखे तो राजस्थान में कुल 77.50 लाख किसानों को 11वीं किश्त मिली है। इस योजना के शुरू होने के बाद से ही अपात्र लोगों द्वारा क्लेम उठाने पर सवाल खड़े होने लग गए थे। इस स्थिति से बचने के लिए भारत सरकार ने ई-केवाईसी का रास्ता निकाला है। इससे ना केवल अपात्र किसान बाहर होंगे बल्कि सूचनाएं दर्ज करते समय किसानों से हुई त्रुटि की से किस्त रूकने जैसी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।
श्रीडूंगरगढ़ में 38 प्रतिशत किसान लाभ से हो सकते है वंचित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 30,741 किसान योजना से जुड़े है तथा 62 प्रतिशत या 19,135 किसान ई-केवाईसी से जुड़ चुके है तथा 38 प्रतिशत और 11,606 किसान अभी भी योजना में नहीं जुड़ पाए है। तहसील कर्मी राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन किसानों ने यदि ई-केवाईसी योजना में नाम नहीं जुड़वाया तो ये लाभ से वंचित हो जायेगें।
ऐसे करवाए ई-केवाईसी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के किसान www.pmkisan.gov.in साइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवाए। आधार कार्ड व केप्वे कोड डालने के बाद मोबाइल नम्बर दर्ज करना है तथा आया हुआ ओटीपी दर्ज कर के सबमिट करना है या ईमित्र के माध्यम से करवाया जा सकता है।

ये किसान नहीं होंगे पात्र
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योजना में सरकारी या गैर सरकारी कर्मचारी, जिन्होंने इन्कम टैक्स भरा हो, पेंशनर जिनकी मासिक पेशंन 10 हजार रूपए प्रति माह से ज्यादा हो, जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है वे इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकेंगे।