Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। गुरूवार को अपने गांव आड़सर पुरोहितान से अपनी बेटी के ससुराल गांव गुंसाईसर बड़ा जाने के लिए रवाना हुए एक व्यक्ति के साथ उस बस में सवार धीरदेसर पुरोहितान के चार लोगों ने मारपीट कर ली एवं चलती बस से नीचे फैंक दिया। मामला गुरूवार सुबह जेतासर के निकट एक अनजान घायल के मिलने वाला ही है। जिसमें घायल मिले हनुमान नायक के भाई जगदीश नायक निवासी आड़सर पुरोहितान ने धीरदेसर पुरोहितान के निवासी सुभाष, नेतराम, किशनाराम, सहीराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई हडमान गुरूवार सुबह आठ बजे गांव आडसर से बस में रवाना हुआ था एवं उसी बस में चारों आरोपी भी सवार थे। आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की एवं जान से मारने की नियत से चलती बस से नीचे फैंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई व अभी भी वह कोमा में है और पीबीएम में भर्ती है। उसी बस में गांव का नोपाराम मेघवाल भी सवार था एवं आरोपियों ने उसके सामने ही मारपीट की थी, लेकिन आरोपियों ने नोपाराम को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस पर नोपाराम उस समय तो डर गया था, परंतु बाद में उसके जानकारी देने पर परिवादी ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एसआई पवन कुमार करेंगे।