Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2020। स्थानीय कलाकारों को समर्थन की कड़ी में टाइम्स आज कस्बे के सीताराम झंवर की पुत्री व कस्बे के ही कोलकाता प्रवासी मोहनलाल बिहाणी की पुत्रवधू ममता के प्रथम भजन “तेरी मोरछड़ी बाबा” युट्युब के युकी चैनल पर रिलीज की वायरल चर्चा लेकर आया है। ममता ने इस भजन से संगीत की दुनिया में कदम रखा है और भजन को श्याम प्रेमियों का विशेष स्नेह मिल रहा है। ममता स्वयं श्याम भक्त है और गीत की प्रथम पंक्ति “तेरी मोरछड़ी बाबा” उनके ह्रदयतल से निकली पंक्ति है। ममता ने कहा कि श्याम प्ररेणा से पति के सहयोग से श्याम भक्तों के लिए यह भजन गाकर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही है। भजन को बनाने का सफर भी रोचक है ममता ने टाइम्स से बातचीत में बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक दिन गुनगुनाते हुए तेरी मोरछडी बाबा नाम गुनगुनाया और उसके बाद पति कमल किशोर बिहाणी की सहायता से कोलकाता के गीतकार नितेश शर्मा से सम्पर्क कर तेरी मोरछड़ी बाबा पंक्ति से ही गीत लिखने को कहा। शर्मा ने जो गीत लिखा उसके गायन की तैयारी भी पति ने करवाई और आज ये भजन श्रीडूंगरगढ क्षेत्र सहित सभी श्याम प्रेमियों में खासा वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों सहित ममता को जाने माने भजन गायक देवेंद्र बेगानी, मनीष तिवाड़ी, रवि बेरीवाल, केमिता राठौड़, लव अग्रवाल सरीखे बड़े भजन गायकों द्वारा भी सराहा गया है व इन्होंने ममता को शुभकामनाएं भी भेजी है।

आगे दिए लिंक पर क्लिक करके ममता के भजन को सुनें–

https://www.facebook.com/mamtabihaniofficial/