Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2024। श्रीमति सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई ने कॉलेज इकाई का गठन किया। कार्यकारिणी में इकाई अध्यक्ष ममता रेगर व सचिव का दायित्व पूजा हुड्डा को सर्वसम्मति से दिया गया। कॉलेज इकाई में तारा रेगर, सुमित्रा रेगर, सानिया सैनी, पूजा औझा, ममता मेहरा, सीनू कंवर, पूनम कुमारी, माया बाना, कविता मेघवाल, मुन्नी सिहाग, पूजा आड़सर, लिछमा मेघवाल, ममता मेघवाल सदस्य रूप में शामिल हुई। अध्यक्ष ममता की अगुवाई में छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य को कॉलेज आयुक्तालय के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने कॉलेज में एमए की शिक्षा प्रारंभ करने, स्नातक में विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय शुरू करने, एनसीसी शुरू करने, खेलकूद की सामग्री उपलब्ध करवाने, फर्नीचर की सुविधा कराने की मांगे रखी। छात्राओं ने इन मांगो की शीघ्र सुनवाई नहीं किए जाने पर एसएफआई द्वारा आंदोलन करने की बात कही गई।