Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही अफीम सप्लाई से जोड़ने वाला मुख्य तस्कर डूंगरपुर निवासी, 38 वर्षीय जयनारायण विश्नोई पुत्र भागीरथ राम विश्नोई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत जनवरी माह में अफीम सप्लाई देते हुवे पकड़े गए गांव तोलियासर के युवक किशन धतरवाल ने पुलिस रिमांड के दौरान माल जयनारायण विश्नोई से लाने की जानकारी उगली। इस आधार पर विश्नोई को मामले में नामजद कर उसकी तलाश शुरू की गई और वह अभी तक फरार चल रहा था। अब तोलियासर निवासी उसी युवक के दुबारा अफीम सप्लाई करते हुए पकड़े जाने पर युवक ने प्राथमिक पूछताछ में ये माल भी जयनारायण विश्नोई से लाना बताया। अब दर्ज हुए दूसरे मामले में अनुसंधान कर रही शेरुणा पुलिस ने आरोपी जयनारायण को डिटेन कर लिया। हालांकि सेरुणा पुलिस ने अब दर्ज हुए मामले के अपने अनुसंधान में नशे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार तोलियासर के युवक द्वारा प्राथमिक पूछताछ में बताए गए जयनारायण विश्नोई के बजाय बालोतरा के निवासी भंवराम विश्नोई को मुल्जिम मानते हुए गिरफ्तार किया है। ऐसे में जनवरी माह में हुए मुकदमे में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सेरुणा पुलिस द्वारा डिटेन किये गए जयनारायण विश्नोई को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।