Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-15 at 20.43.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2023। नजदीक आते चुनावों में प्रत्याशियों के प्रचार अभियान की गति बढ़ा दी है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने 8 गांवों में, निर्दलीय प्रीति शर्मा ने 9 गांवों में, माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया ने 10 गांवों में, कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने 14 गांवों में जनसम्पर्क किया। इनके साथ ही बसपा, रालोपा, निर्दलीय प्रत्याशी भी दिनभर मैदान में सक्रिय देखे गए।

दस गांवों में महिया का स्वागत, उमड़ रही है भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया समर्थकों ने बुधवार को गांव सोनियासर गोगलियान, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर मीठिया, कुनपालसर, राणासर, बरजांगसर, बाडेला, धनेरू, नौसरिया व मिंगसरिया में जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। इन गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही एवं किसानों ने उत्साह के साथ महिया का स्वागत करते हुए सर्मथन का आश्वासन दिया। अभियान में महिया के साथ क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता मौजूद रहे एवं गत विधायक कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों के बारे में बताया व पुन: मौका देने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स महिया की रैलियों में उमड़ रही है भीड़।

गोदारा ने दल-बल के साथ किया 14 गांवों में जनसम्पर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने बुधवार को अपने पूरे दल-बल के साथ क्षेत्र के गांव जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, मोमासर, सत्तासर, लालासर, लिखमादेसर, कूंतासर, रेवाड़ा, धीरदेसर चोटियान, कितासर भाटीयान, कितासर बीदावतान, शीतलनगर, सातलेरां में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की गई। इस दौरान गोदारा ने क्षेत्र में किसानों की बिजली समस्याओं को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार होने की बात कहते हुए मौका देने की अपील की। साथ चल रहे कांग्रेस नेताओं ने सरकार दोहराने के लिए हर बूथ पर पूरे दम-खम से जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंगलाराम गोदारा।

बसपा ने मांगें दस गांवों में वोट, पिछड़े वर्ग से जागरूक होने का किया आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ ने 10 गांवों में जनसम्पर्क किया व पिछ़ड़े समाज को जागृत होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। बापेऊ के सर्मथन में भी बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के लोग एवं उनके सर्मथक नीले झंडे के साथ जुट रहे है। बापेऊ ने बुधवार को गांव बेनीसर, भोजास, पुदंलसर, सालासर, दुसारणा, शेरूणा, देराजसर, गोपालसर, बादनूं, मसूरी में जनसम्पर्क किया।

रालोपा ने किया कार्यालय उदघाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में अपने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एक दिन की तैयारी में ही बड़ी संख्या में युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं कार्यक्रम पश्चात जुलूस के रूप में ताल मैदान से घूमचक्कर कार्यालय तक कार्यकर्ता पहुंचें। यहां पर कार्यालय उद्घाटन किया गया एवं प्रत्याशी विवेक माचरा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। माचरा ने बताया कि गुरूवार से गांवों में जनसम्पर्क दौरे पुन: शुरू होगें। बुधवार दिन में हुए हनुमान बेनीवाल के कार्यक्रम को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाईव भी किया गया। आप भी लिंक पर क्लिक कर वीडियो देख सकते है। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2922736217864539&id=100063778070450&mibextid=ZbWKwL

निर्दलीय भी सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सारस्वत, नारायण सुनार, ईश्वरचंद चौरडिया भी सक्रिय है एवं अपने-अपने सम्पर्कों के साथ वोट मांग रहे है।