Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंच रहें है और इससे जनता प्रसन्न है कि उनके नेता उनके साथ खड़े है। आज गांव लिखमीसर दिखणादा में प्रशासन गांवो के संग शिविर में विधायक गिरधारी लाल महिया और प्रधान पति केसराराम गोदारा मौके पर पहुंचे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद ग्रामीणों को दोनों से गुफ्तगू करने का मौका भी मिला। महिया ने शिविर का अवलोकन किया व शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान सरपंच सुमित्रा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य धुड़ाराम डेलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने लिखमीसर दिखणादा के मध्य से गुजरने वाली लूणकरणसर-क़ानूता सड़क को एमडीआर घोषित करवाने पर महिया का आभार जताया व उन्हें साफा बंधवा कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा ने तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, विकास अधिकारी रामचंद्र जाट व सरपंच प्रातिनिधि धूड़ाराम डेलू सहित 159 पट्टे वितरित किए। आज शिविर में पटवार घर, पंचायत भवन, स्कूल, उपस्वास्थ्य केंद्र के पट्टे भी बनाए गए व 5 पट्टे घुमंतू जाति के निःशुल्क भी बनाए गए। सीताराम गोदारा व ग्रामीणों ने गोदारा का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने अधिकारियों सहित ग्रामीण महिला का सौंपा पट्टा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा ने पट्टे वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।