Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20231217-WA0023
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2023। माहेश्वरी सेवा सदन आडसर बास के संस्था अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामेश्वरलाल बाहेती व मंत्री पद की जिम्मेदारी राधेश्याम तापड़िया को समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से सौंपी है। दोनों पदाधिकारियों ने निष्ठा पूर्वक संस्था की सेवा में समय देने व विकास कार्यों पर ध्यान देने की बात कही। माहेश्वरी समाज सहित अनेक नागरिकों ने दोनों को बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया की अध्यक्षता में संस्था प्रांगण आयोजित साधारण सभा की बैठक में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी की भूमिका अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य रामचंद्र राठी ने पूरी की और निवर्तमान मंत्री नारायण प्रसाद कलानी ने संस्था की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभा में कमल चंद तापड़िया, हरिप्रसाद मूंधड़ा, लक्ष्मीनारायण झालरिया, राजेन्दप्रसाद राठी, नंदकिशोर लखोटिया, रामावतार मूंधड़ा, सुशील डागा, रामावतार सोमानी, कैलाश बाहेती, भवानीशंकर राठी, हनुमानमल राठी, गोपाल तापड़िया सहित बड़ी संख्या में अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें। अध्यक्ष मंत्री ने सभी का आभार जताया।